Post Views: 212
Newsalert9 (महराजगंज)
संजय की रिपोर्ट —
मंदबुद्धि भाई को संपत्ति के लिए अपहरण करने तथा घुघली पुलिस द्वारा मदद करने में आनाकानी किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक महराजगंज से करते हुए आवश्यक कार्यवाई की मांग की गयी है। शिकायत कर्ता मुन्नीलाल निवासी ग्राम पकड़ी सिसवा ने कप्तान को लिखित रूप से बताया है कि वे लोग चार भाई है।
इनमें छोटा भाई दीपनरायन मन्दबुद्धि है तथा पत्नी बच्चे नहीं है।उसका देखभाल व भरण-पोषण मुन्नीलाल द्वारा किया जाता है। विगत 24 नवम्बर को अन्य भाइयों ने संपत्ति के लालच में उसका अपहरण करके गायब कर दिया।शिकायतकर्ता ने अनहोनी की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि घुघली पुलिस मदद करने में आनाकानी कर रही है।
मुन्नीलाल ने भाइ की बरामदगी सहित वैधानिक कार्यवाई की मांग एसपी से किया है।
महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —










