Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
चीनी मिल खडडा द्वारा उप गन्ना आयुक्त एवं जिला गन्ना अधिकारी के निर्देशानुसार एवं प्रधान प्रबंधक एन पी सिंह के मार्गदर्शन में केन हेड सुधीर कुमार के तत्वाधान में बसंतकालीन गन्ना बुवाई अभियान के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।रैली को प्रबंधक एन पी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस रैली के माध्यम से किसानों को अधिक गन्ना एरिया बढ़ाने तथा नवीन गन्ना प्रजाति जैसे कि colk 14201, co 0118 (करनाल 118), cos 17231, cos 13235, co15023 की बुवाई के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसानो से अनुरोध किया गया कि मिल की बढ़ी पेराई छमता 25000 कुन्तल मिल नियमित पेराई कर रही है, इसलिए सभी किसान अपना समस्त गन्ना मिल को आपूर्ति करें।


जिन किसानों के पास पर्ची से अधिक गन्ना है, उन्हें सुपरवाइजर से मिलकर स्टैंडिंग केन का सर्वे कराने के लिए कहा गया है। जल्द ही उत्पादन के सापेक्ष 85% पर अतिरिक्त कैलेंडर भी जारी होगा, जिससे समस्त गन्ने की पर्ची किसानों को मिलेगी। मिल एरिया के सभी गांवों में रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया और किसानों से मिल जुल कर काम करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर किसानों को खडडा एरिया का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
बाबा की रिपोर्ट —-










