कलियुगी पुत्र ने पिता को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बैंक से रुपये निकाल कर देने से मना करने पर नाराज इकलौते पुत्र ने पिता को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। यह घटना कसया थाने के विशुनपुरा (बुद्ध नगरी वार्ड) में सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय राधेश्याम चौरसिया खेती-किसानी संग मजदूरी का कार्य करते थे। वह अपने आवास से कुछ दूरी पर कुशीनगर सेंट्रल बैंक की शाखा के बगल में राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के किनारे अपनी भूमि पर दुकान का निर्माण करा रहे थे। घटना के दिन भी वह यहीं से कार्य समाप्त होने व मजदूरों के जाने के बाद घर पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर इकलौते पुत्र नवीन चौरसिया ने बैंक से रुपये निकाल कर देने को कहा। पिता ने मकान निर्माण का हवाला देते हुए पैसे देने से इन्कार किया तो वह आग बबूला हो उठा। मां शारदा देवी अभी कुछ समझ पातीं कि नवीन ने घर में रखी लाठी निकाल दरवाजे पर ही पिता पर हमला बोल दिया और तब तक पीटता रहा जब तक उनका दम नहीं निकल गया।

चीख पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर ही वह पिता के शव के समीप बैठा है।कुछ देर के बाद पहुंची पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया ।

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है और लोग कलियुगी पुत्र को कोसते दिखे। यह घटना एक बार फिर से समाज में बढ़ते अपराध और नैतिक मूल्यों के पतन की ओर इशारा करती है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!