Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि विद्युत समस्या का स्थाई समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्युत की समस्या समाज के सामने खड़ी है और इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में जनप्रतिनिधियों ने इसका प्रताड़ना सहा है। सांसद ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जो भी कार्य कराए जा रहे हैं, परंतु विद्युत का संचालन प्रभावित न हो इस पर भी ध्यान रखना आवश्यक है।
अधिकारियों को कार्ययोजना के तहत करना होगा कार्य
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अधिकारियों को कार्ययोजना के तहत कार्य करना होगा। उन्होंने पडरौना से तमकुही रोड तक 25 किमी का कार्य बाकी होने और बालकुडिया से कांठी छपरा का मार्ग भी विद्युत विभाग की कमी से अधूरा होने की बात कही।
ग्राउंड लेबल से प्रभावी कार्य करना होगा – डीएम
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि विद्युत समस्या से निजात के लिए ग्राउंड लेबल से प्रभावी कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि जहां भी विद्युत की समस्या है, वहां के ग्राउंड लेबल से समीक्षा कर उनकी जिम्मेदारियां तय की जाएं। साथ ही नए कनेक्शन के लिए लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विधायकों ने भी दिए सुझाव
बैठक में विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल और विधायक फाजिलनगर ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की विद्युत समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा करते हुए सुझाव दिए। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कोटवा फीडर का लोड कम किए जाने के उपायों पर चर्चा की।
अधिशासी अभियंता को निर्देश
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि चल रहे सभी कार्यों का टाइम लाइन बनाएं कि कौन सा कार्य कब पूर्ण होगा। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा जनपद में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता विद्युत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
बाबा की रिपोर्ट —










